Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडलूट के बाद वृद्धा की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका

लूट के बाद वृद्धा की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका

चंपावत,। टनकपुर में मंगलवार सुबह हाइवे के किनारे एक महिला का शव मिलने से हडकंप मच गया। मृतका के गहने गायब थे तथा उसके कान के कुंडल नोचे जाने के निशान पाये गये जिससे उसकी हत्या किये जाने की आंशका जतायी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान पास के ही गांव की वीरांगना नामक महिला के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार टनकपुर में आज सुबह हाईवे किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव शहर से दो किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे विचई गांव के पास बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि मृतका के सोने के आभूषण गायब है और साथ ही कान में कुंडल नोचने के निशान से मृतक महिला की हत्या की अशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सी.ओ. अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जब परिजनों को खबर लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एस.एस.बी. की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई है। वहीं पुलिस अब महिला के हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments