Thursday, September 24, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

देहरादून, । राज्यपाल अभिभाषण से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) का स्वागत किया। उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र के पहले उपवेशन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) का विधानसभा परिसर, देहरादून में आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे। विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments