Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगोवा में 53वे अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ

गोवा में 53वे अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ

देहरादून,। गोवा में 53वे अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, केंद्रीय राज्यमंत्री सूचना एवं प्रसारण डॉ. एल. मुरुगन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गोवा में 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवम्बर  तक किया जा रहा है।  इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लगभग 79 देशों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस महोत्सव में उत्तराखण्ड द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें राज्य का प्रतिनिधित्व अभिनव कुमार विशेष प्रमुख सचिव सूचना द्वारा किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन से उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पर्यटन स्थलों की पहुंच देश व दुनिया तक पहुंचेगी तथा राज्य में फिल्म एवं पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही देश के फिल्मकार फिल्मों की शूटिंग के लिये उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे। इस महोत्सव में मंगलवार 22 नवंबर को उत्तराखंड राज्य की फ़िल्म नीति पर चर्चा की जाएगी। इस परिचर्चा में केंद्रीय फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी प्रतिभाग करेंगे। फ़िल्म महोत्सव में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के उप निदेशक/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments