Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप 14 नवंबर को पौड़ी जाएंगे, भारत जोड़ो यात्रा...

कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप 14 नवंबर को पौड़ी जाएंगे, भारत जोड़ो यात्रा का करेंगे वहां आगाज

देहरादून, । उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता कल 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर पौड़ी जाएंगे और वहां पर भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल विनोद नेगी के के संयोजन में इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक एजेंसी तक कांग्रेस पार्टी भारत छोड़ो आंदोलन की सांस्कृतिक शुरुआत करेगी धीरेंद्र प्रताप इस मौके पर जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एजेंसी चौक पर आम सभा को संबोधित करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार के कारनामों का पर्दाफाश करेंगे।इस दौरे पर पौडी जाते हुए धीरेंद्र प्रताप ने आज यहां कहा कि हिमाचल में चुनाव में वोट पड़ चुका है और सब जगह चर्चा है कि कांग्रेस को जीत रही है उन्होंने दावा किया गुजरात में भी इसी प्रकार के नतीजे आने की आशा है जबकि दिल्ली में भी प्रत्याशी की घोषणा आज रात तक हो जाएगी उन्होंने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस नई करवट ले रही है और उन्हें विश्वास है 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments