Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडरूद्रप्रयाग में भाजपाइयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत

रूद्रप्रयाग में भाजपाइयों ने किया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत

रूद्रप्रयाग, । शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो के साथ बैठक की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों के साथ  प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताआंे व जनमानस को ईगास दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक कर संगठन द्वारा प्रस्तावित कार्यकर्माे पर चर्चा करते हुए  विस्तृत जानकारी देते  हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।
उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी स्थानीय निकाय एवं लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है। तथा जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण व त्याग की भावना से कार्य करेगा उसे संगठन में उचित सम्मान दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कपरवान, महावीर पवार कुलदीप नेगी आजाद अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल जिला महामंत्री अनूप सेमवाल जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, जिला मंत्री सुनील नौटियाल, भाजपा के वरिष्ठ दरमियान जख्वाल, दीपराज बंगारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, कुलबीर रावत, विनोद देवशाली, जे पी सकलानी, जगदीश नेगी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments