Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबेहतर होता कि सरकार नाम बदलने के बजाय अंग्रेजों के समय के...

बेहतर होता कि सरकार नाम बदलने के बजाय अंग्रेजों के समय के कानून बदलतीः हरीश रावत

देहरादून, । लैंसडोन का नाम बदलने की तैयारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जब सरकारों के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं होता है, तब वो पुराने कभी ब्रिटिश कालीन, कभी मुगलकालीन नामों को बदलने का एक प्रपंच रचते हैं। बेहतर होता कि सरकार नाम बदलने की बजाय अंग्रेजों के समय के कानून बदलती। जिनसे लैंसडोन की जनता घुट रही है।पूर्व सीएम ने नाम बदलने को सरकार की अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। कहा कि अब यही कहानी उत्तराखंड में भी दोहराई जा रही है। लैंसडाउन एक विश्व प्रसिद्ध नाम है। सरकार नाम तो बदल रही है। लेकिन अंग्रेजों के उस कानून, जिससे वहां की नागरिक आबादी है का दम घुट रहा है, उसे नहीं बदल रही है। उसी तरीके से देहरादून में भी कुछ कैंट क्षेत्र हैं। मसूरी में भी हैं। यहां भी कुछ नाम अंग्रेजों ने रखे हैं। यह विश्व प्रसिद्ध नाम हैं। मसूरी विश्व प्रसिद्ध नाम है। क्या सरकार उसका भी नाम बदलेगी। लैंसडाउन और रानीखेत विश्व प्रसिद्ध नाम है। नैनीताल को छोटा लंदन भी कहा जाता था। ऐसे में क्या सरकार उसका भी नाम बदलेगी।क्योंकि उसके साथ अंग्रेजों की पहचान लगी हुई है। नाम बदलना भारतीय जनता पार्टी का जुमला है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इस जुमले में फंसने की बजाय राज्य के लोगों के भाग्य बदलने के काम में लगना चाहिए। कुछ काम जमीन पर दिखाना चाहिए। जिससे लोग कह सकें कि हमारी सरकार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments