Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविधवा महिला ने लगाया कंडक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप

विधवा महिला ने लगाया कंडक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप

हरिद्वार, । एक विधवा महिला ने बस कंडक्टर पर शारीरिक शोषण और उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।पुलिस को दी गयी तहरीर में लकसर क्षेत्र निवासी  पीड़िता ने बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वो क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री आने जाने के दौरान बस कंडक्टर का काम करने वाले जुबैर नाम के आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपी उसके साथ निकाह का वादा करके लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि निकाह की बात करने पर आरोपी कंडक्टर ने उसे इनकार कर दिया। इतना ही नहीं निकाह का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि बीती 26 जुलाई की रात को आरोपी उसके घर आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध  बनाने का प्रयास किया। वहीं, निकाह की बात करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी  देने लगा। महिला ने बताया कि उसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी जुबैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कर लिया है। पुलिस फिल्हाल मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments