Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविधानसभा से नौकरी जाने के बाद महिला कर्मचारी रो पड़ी,कर्मचारियों में गुस्सा...

विधानसभा से नौकरी जाने के बाद महिला कर्मचारी रो पड़ी,कर्मचारियों में गुस्सा भी देखने को मिला

देहरादून, । विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने साल 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। जिसके बाद विधानसभा में कर्मचारियों में आंसुओं का सैलाब है। इनमें से ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं, जो विधानसभा से नौकरी जाने के बाद फूट-फूट कर रो रही हैं। कई महिलाएं सत्ता के नजदीकियों की पत्नी या फिर परिवार से हैं।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के ऐलान करते ही विधानसभा के हर एक गलियारे में कोई ना कोई आंसू छलकता नजर आया। इन पदों के निरस्तीकरण के ऐलान के बाद इन कर्मचारियों में गुस्सा भी देखने को मिला, जहां पर यह विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी को घेरते हुए नजर आए। लेकिन विधानसभा में कानून व्यवस्था बिगड़ते देख सुरक्षा बढ़ाई गई और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सुरक्षित विधानसभा से रवाना किया गया। बता दें, विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जांच समिति की संस्तुतियों को स्वीकार करते हुए वर्ष 2016 से लेकर 2022 तक हुई 228 तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है और शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा उन्होंने उपनल से लगे 22 उपनल कर्मियों की नौकरियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments