Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस की ‘‘भारत जोडो यात्रा’’ का हुआ शुभारम्भ

कांग्रेस की ‘‘भारत जोडो यात्रा’’ का हुआ शुभारम्भ

देहरादून, । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में ‘कन्याकुमारी से कश्मीर’ तक 3,500 कि.मी. लम्बी ‘‘भारत जोडो यात्रा’’ का शुभारम्भ किया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रतिभाग किया। अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के आह्रवान पर उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा केे निर्देश पर ‘‘भारत जोडो यात्रा’’ के समर्थन में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का शुभारम्भ किया गया। ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘‘भारत जोडो यात्रा’’ 12 राज्यों एवं 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी तथा जो प्रदेश यात्रा मार्गों में शामिल नहीं हैं वहां पर जिला स्तर पर पद यात्राओं का आयोजन किया जायेगा। इसी कार्यक्रम के तहत आज देहरादून महानगर में कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी की अगुवाई में निकलने वाली ‘‘भारत जोडो यात्रा’’ के दृष्टिगत देहरादून के गांधी पार्क में ‘‘सर्व धर्म प्रार्थना सभा’’ का आयोजन किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने श्री राहुल गांधी जी की अगुवाई में अपनी सर्व धर्म संभाव की परिपाटी पर चलते हुए पूरे देश के सभी धर्मों के लोगों को एक सूत्र में बांधने के लिए ‘कन्याकुमारी से कश्मीर’ तक  ‘‘भारत जोडो यात्रा’’ के माध्यम से पहल की है। उन्होंने कहा कि कंाग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की इस यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जनपदों में पद यात्राओं का आयोजन करने के साथ ही 8 सितम्बर, 2022 से छोटे-छोटे ‘‘जन संवाद’’ कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा है जो अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए समय-समय पर आन्दोलनों के माध्यम से समाज एवं देश के उत्थान के लिए काम करती रही है और आज भी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। देश को आजाद कराने के बाद कंाग्रेस पार्टी ने पं0 जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं कांग्रेस पार्टी को सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना हैै। कार्यक्रम चार धर्मगुरू मुस्लिम समुदाय से इलियास जी, सिख समुदाय परमजीत सिंह जी, हिन्दु समुदाय से शशिवल्लभ पंत जी, ईसाई समुदाय से विशब अरनेस्ट सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गोदावरी थापली, गरिमा महरा दसौनी, पूरण सिंह रावत, याकुब सिद्धिकि, मनीष कुमार नागपाल, परिणीता बडोनी, सुमित्रा ध्यानी, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, जितेन्द्र तनेजा, मोहित ग्रोवर, मोहन कुमार काला, आलोक महता, लक्की राणा, नितिन चंचल, चरणजीत कोशल, सिद्धु, सुलेमान अली, चन्द्रकला नेगी, राजेश चमोली, शिशपाल बिष्ट, दर्शन लाल, रोबिन त्यागी, शिवा वर्मा, विकास ठाकुर, दिनेश कौशल, मेहताब, कैलाश बाल्मीकि, विनीत प्रसाद भटट बन्टू, सिद्धार्थ वर्मा, अलोक महता, बाला शर्मा, मंजु त्रिपाठी, साधना तिवारी, दिवान बिष्ट, गौतम सोनकर, फैजल खान, संजय भारती, अनुराधा तिवारी, सुशीला शर्मा, मंजू देवी, रीना सिंघल, इमराना परवीन, राम प्यारी, सकील मंसूरी, प्रमोद मुंशी, देवेश, विरेन्द्र पंवार, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments