Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगंगा में लापता युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज

गंगा में लापता युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार, । शहर कोतवाली पुलिस ने युवक के गंगा में लापता होने के बाद उसके तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंका गया है।इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत के मुताबिक गांव मोर, बड़गांव, सहारनपुर निवासी संजीव कुमार ने शिकायत कर बताया कि उसके छोटे भाई अजय सिंह को उसके गांव में रहने वाले भानू प्रताप, पिन्टू और जोनी पिछले 12 जुलाई को घर से यह कहकर साथ ले गए थे कि रोहतक की एक फैक्ट्री में अजय की नौकरी पक्की हो गई है। वहां ज्वाइनिंग कराने ले जा रहे हैं। आरोप है कि तीन दिन बाद भानू प्रताप ने उसे कॉल कर बताया कि अजय हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा में डूब गया है। आनन-फानन परिजन हरिद्वार पहुंचे। बाद में गांव जाकर मालूम हुआ तीनों दोस्त अजय को लेकर टिप्पणी कर रहे थे कि हमने अजय को गंगा में मारकर फेंक दिया है। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments