Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड7 सितंबर से कांग्रेस देशभर में करेगा भारज जोड़ो यात्रा

7 सितंबर से कांग्रेस देशभर में करेगा भारज जोड़ो यात्रा

देहरादून, । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक होने वाली भारत-जोड़ो-यात्रा के मद्देनजर राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल सिंह बोपाराय ने आज उत्तराखंड स्थित कॉन्ग्रेस प्रदेश मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। बोपाराय ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आहूत महंगाई पर हल्ला बोल रैली की सफलता के बाद 7 सितम्बर को शुरू हो रही ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के साथ हम अगला कदम उठाने जा रहे हैं। इस यात्रा में भारत के सामने मौजूद गंभीर विषयों पर देशवासियों के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। यह यात्रा 150 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी का रास्ता तय करेंगी और देश भर में लाखों लोगों के साथ बातचीत करेंगे।
बोपाराय ने कहा कि आज के समय में इस यात्रा की बेहद ही आवश्यकता थी। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था। इसके विपरीत उन्होंने पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। ‘‘भारत जोडों यात्रा’’ तीन प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित है। इनमें पहली आर्थिक असमानताएं हैं, दूसरी सामाजिक भेदभाव है और तीसरी राजनीतिक तौर पर जरूरत से अधिक केन्द्रीकरण हैं। इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। आम लोग आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान और खेत मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। 70 सालों में बनी हमारे देश की परिसंपत्तियां भारी नुकसान पर मोदी जी के अरबपति पूंजीपति मित्रों को बेची जा रही है।बोपाराय ने कहा कि आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है। हर रोज देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है, विशेष तौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रहा है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि हाल ही के समाचारों के अनुसार मोदी राज में चीन ने लद्दाख में हमारी जमीन के 2,000 वर्ग किमी. के हिस्से पर कब्जा कर लिया है। राजनीतिक रूप से देखें तो आज लोगों की आवाज को दबाया जा रहा हैं ।संसद और मीडिया जैसी संस्थाओं में अब हम अपने जीवन की समस्याओं और जरूरतों पर भी चर्चा नहीं कर सकते। लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई विपक्षी दलों की राज्य सरकारें धन बल और एजेंसियों का दुरुपयोग कर गिराई जा रही हैं। उन्होनें बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, अन्य राजनीतिक दलों और लाखों आम लोगों से संपर्क करेगी और देश की गंभीर चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर संवाद शुरू करेगी।बोपाराय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा के चार मुख्य उद्देश्य हैं। पहला- सभी भारतीयों के बीच एकता कायम करना जो महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान में प्रतिबिंबित मूल्यों में विश्वास रखते हैं। दूसरा, आर्थिक विषमताओं, सामाजिक विभाजन और अत्यधिक राजनीतिक केंद्रीकरण से बुरी तरह प्रभावित करोड़ों भारतीयों की आवाज उठाना। तीसरा, वर्तमान स्थिति के संदर्भ में लोगों के साथ मुद्दों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा करना। चैथा, अनेकता में एकता और सर्वधर्म समभाव के सिद्धांतों के अनुरूप देश को मजबूत करना। सामाजिक समरसता को मजबूत करना। पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, मीडिया प्रभारी भारत जोडो यात्रा पी.के. अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता भारत जोडो यात्रा गरिमा दसौनी, प्रदेश महामंत्री नवनी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, जिला मीडिया कोआर्डिनेटर भारत जोडो यात्रा राजेश चमोली आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments