Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडडीएम सोनिका ने डी०आई०सी०सी०सी० का स्थलीय निरीक्षण किया

डीएम सोनिका ने डी०आई०सी०सी०सी० का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून, । देहरादून स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका द्वारा डी०आई०सी०सी०सी० का स्थलीय निरिक्षण किया गया। निरिक्षण में सीईओ द्वारा विशेष रूप डी०आई०सी०सी०सी० के अंर्तगत बनाये गए ‘दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन की समीक्षा की गयी। ज्ञातव्य है कि‘दून-1 ऐप’ मोबाइल एप्लीकेशन  अंतर्गत  मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली, सूचना का अधिकार, बैठक प्रबंधन, एंव शहर में कूड़ा उठाने की समस्या से लेकर उसके निस्तारण का इसी ऐप के माध्यम से प्रबंधन किया गया है। इस वेब पोर्टल के अन्तर्गत निम्न सुविधाएं हैं -सिटीजन पोर्टल व सिटीजन मोबाईल ऐप इसके अन्तर्गत नागरिकों के लिए सिटीजन पोर्टल व मोबाईल एप्प में प्रत्येक नागरिक अपने प्रमाणपत्रों के साथ अपना निजी अकाउन्ट बना सकते हैं, इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी विभाग, संस्थान आदि से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होनें पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी जा सकते हैं, नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आर0टी0आई0 दर्ज करायी जा सकती है, नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों यथा जल संस्थान, पेयजल निगम, बिजली विभाग, आर0टी0ओ0, नगर निगम आदि को उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं जैसे पानी के बिल, बिजली के बिल, सीवर आदि के बिल, हाउस टैक्स, आ0टी0ओ0 फीस आदि को इसी पोर्टल से ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकते हैं, नागरिकों द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से देहरादून नगर निगम के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं यथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगें तथा कचरा सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण भी ऑनलाइन ही किया जा सकता है,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments