Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा : धामी

उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा : धामी

देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा, राज्य के सीमान्त क्षेत्रों के लोगों को निर्यात की गतिविधियों से जोड़ने से यहां के उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ेगी तथा उत्पादकों तक पहुंच आसान बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्यात संवर्धन से सम्बन्धित सेमिनारों की तभी सार्थकता बढ़ेगी जब सभी इसमें साझीदार बने, राज्य सरकार इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेगी। शुक्रवार को मालसी देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड में निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण है। हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ आध्यात्म, योग व शांति की भूमि है। कानून व्यवस्था अनुकूल होने से उद्योगों के साथ निवेश से जुड़े उद्यामियों के लिये माहौल बेहतर है। उन्होंने निर्यात से जुड़े उद्यमियों का आह्वान किया कि वे ऐसी योजना बनाये जो 2025 में हमारी उपलब्धि बने। मुख्यमंत्री ने ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव“ के अंतर्गत फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन तथा इंडिया एक्जिम बैंक द्वारा संयुक्त रूप से उत्तराखंड से निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी के आयोजन को राज्य हित में बताते हुए कहा कि यह पहल सभी हितधारकों और संस्थानों को एक साथ लाने में मददगार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “लोकल गोज ग्लोबल-मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड“ का नारा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि निर्यात देश के विकासशील से विकसित स्थिति में आने की सीढ़ी है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है।  विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति बनने के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बना है। विश्व में कोई घटना हो उसमें भारत के रूख और सोच को महत्व दिया जाता है। कोरोना काल में जब दुनिया भारत को जिम्मेदारी मान रही थी, उसे नुकसान होने की बात कर रही थी तब 130 करोड़ देशवासियों को एक साल के अन्दर दो-दो वैक्सीन तैयार कर 200 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करायी गई। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की गई। जब लीडर व प्रबन्धन अच्छा होता है तो उसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। आज का भारत नया भारत है। शक्तिशाली व समरथ भारत हर दिशा में आगे बढ़ रहा है।   उन्होंने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय एकीकृत औद्योगिक एस्टेट विकसित किया गया है। राज्य में पंतनगर और काशीपुर में 2 आईसीडीएस और पंतनगर में 1 मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क है। राज्य के देहरादून और पंतनगर हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिये टर्बो फ्यूल में 18 प्रतिशत की कमी की गई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, ऑल वेदर चारधाम रोड परियोजना और भारतमाला सड़क परियोजना परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टीवीटी बढ़ेगी। पड़ोसी राज्यों और राज्य के भीतर सड़क कनेक्टीवीटी  में हाल के दिनों में काफी सुधार हुआ है। राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा, अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा और दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा से व्यापार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments