Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविधायक मदन कौशिक के पड़ोस हरिद्वार में हुई फायरिंग

विधायक मदन कौशिक के पड़ोस हरिद्वार में हुई फायरिंग

हरिद्वार,। भाजपा विधायक मदन कौशिक के समर्थक युवाओं का एक वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरिद्वार विधायक के करीबी बताए जा रहे युवक इस कदर बेखौफ नजर आ रहे हैं कि उन्हें अब चलती सड़क पर भी किसी को बिठाकर पीटने से कोई गुरेज नहीं है। शनिवार दोपहर इन्हीं युवकों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की भी कार्यक्रम के दौरान सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी कि उस पर आरोप था कि उसने ही इनकी मार पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने खन्ना नगर की गली नंबर 3 के पास फायरिंग भी की।
भाजपा विधायक मदन कौशिक भले अब वर्तमान में सिर्फ एक साधारण विधायक रह गए हों लेकिन उनके समर्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की हनक अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके समर्थकों पर पहले भी कई आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला विधायक जी के घर की गली के बाहर का है। जहां खन्ना नगर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता लाठी-डंडों से लैस होकर एक युवक को जमीन पर बिठाकर ताबड़तोड़ पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपक शर्मा नामक यह युवक खन्ना नगर की गली नंबर 5 का ही रहने वाला है। इसकी पिटाई इस बात पर की गई कि इसने एक भाजपा नेता के भाई की अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को पिटाई की थी।
जिसका पता लगने के बाद भाजपा नेता अपने साथियों के साथ खन्ना नगर के बाहर ही जा पहुंचे। जिसके बाद इसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद ये लोग और ज्यादा आग बबूला हो गये। तब उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
शनिवार को क्षेत्र में चल रहे एक भाजपा के कार्यक्रम के दौरान इन लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की भी पिटाई की। बताया जा रहा है कि इन लोगों को शक था कि इसी ने मार पिटाई का वीडियो वायरल किया था। वहीं, मामले में कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल किसी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments