Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकिसान यूनियन ने पुलिस के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन

किसान यूनियन ने पुलिस के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार, । पथरी क्षेत्र के गांव दिनारपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अपनी मांगों को रखा गया है। रविवार को दिनारपुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सूबा सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में पथरी पुलिस को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम लिखा गया है। जिसमें मुख्य मांग एमएसपी गारंटी कानून बनाने के मामले में केंद्र सरकार की ओर से कमेटी बनाने की है। इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने और किसान आयोग का गठन की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में गुरपेज सिंह, जोगेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह चीमा, बलबीर सिंह बीरा, रंजीत सिंह, गुरबक्श सिंह आदि उपस्थित शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments