नई दिल्ली/देहरादून, । उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तर्ज पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अपने पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं और प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। नई दिल्ली में इसकी तैयारियां चल रही है जो अब लगभग अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच चुकी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चाएं लंबे समय से जारी है। लेकिन धामी के उपचुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं का मानना है कि 2024 के आम चुनाव से पूर्व संगठन में बदलाव के लिए यही उचित समय है जिसमें नए संगठन के पदाधिकारियों को काम करने का पर्याप्त समय मिल सके। अभी 2 दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली गए थे जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात के बाद भाजपा विधायक खजान दास का दिल्ली जाना और जेपी नड्डा तथा बीएल संतोष से उनकी मुलाकात को भी इसी ब


