Wednesday, November 18, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडडूम्सडे’ का धमाका, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बिके 50...

डूम्सडे’ का धमाका, रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में बिके 50 हजार टिकट


Ad 7

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर भारतीय दर्शकों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में भले ही अभी एक महीने का समय बाकी हो, लेकिन सिनेमाघरों में इसके टिकटों की बिक्री शुरू होते ही दर्शकों ने बुकिंग के लिए होड़ लगा दी है। शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि मार्वल की यह फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की ओर बढ़ रही है।

एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

इंडस्ट्री के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म सैकनिल्क के अनुसार, ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ के पहले दिन के लिए अब तक करीब 50 हजार टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इन टिकटों से तीन करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। यह बुकिंग 500 से ज्यादा शो के लिए दर्ज की गई है।

खास बात यह है कि फिलहाल देशभर में फिल्म के सभी भाषाओं और प्रारूपों के लिए नियमित टिकट बुकिंग शुरू नहीं हुई है। ऐसे में शुरुआती बिक्री को फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में बुकिंग का दायरा बढ़ने के साथ टिकटों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।

क्या टूटेगा हॉलीवुड फिल्मों की ओपनिंग का रिकॉर्ड?

फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई और केरल में आधी रात के शो रखे गए हैं, जबकि उत्तर भारत के कई शहरों में सुबह छह बजे से ही फिल्म के प्रदर्शन की तैयारी है।

फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल भारत में हॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के नाम बताया जा रहा है, जिसने इस साल की शुरुआत में 79 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना होगा कि ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ इस आंकड़े को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।

कई बड़े सितारों से सजी है फिल्म

एंथनी रूसो और जो रूसो के निर्देशन में बन रही ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट है। फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैचराच, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू और इयान मैककेलेन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

इसके अलावा हेली एटवेल, टॉम हिडलेस्टन, जेम्स मार्सडेन, पैट्रिक स्टीवर्ट, जोसेफ क्विन, सेबेस्टियन स्टेन, डेविड हार्बर, लेटिशिया राइट, लुईस पुलमैन, केल्सी ग्रामर, कैथरीन न्यूटन, डैनी रामिरेज, विंस्टन ड्यूक, एलन कमिंग, हन्ना जॉन-कामेन, रेबेका रोमिजन, मेबेल कैडेना और टेनोच ह्यूर्टा मेजिया भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कब रिलीज होगी ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’?

मार्वल स्टूडियोज की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ से होने वाला है। दोनों बड़ी फिल्मों की रिलीज एक साथ होने से दर्शकों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वहीं, मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने फिल्म में चैनिंग टेटम के किरदार ‘गैम्बिट’ को लेकर भी खास जानकारी दी है। उनके मुताबिक, फिल्म में गैम्बिट का अंदाज पहले से काफी अलग और खास होने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments