Wednesday, November 11, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार


Ad 7

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में पहाड़ों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। अक्तूबर के अंतिम दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद नवंबर के शुरुआती दिनों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 नवंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले बदलाव का मैदानी इलाकों के तापमान पर खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। यहां लोगों को सुबह और शाम के समय ही ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना रहेगा।

सोमवार को जारी तापमान के आंकड़ों के मुताबिक, देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान का रुख लगभग ऐसा ही रहा। दिनभर तेज धूप खिलने के कारण लोगों को दिन के समय ठंड का खास अहसास नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments