Monday, November 2, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो,...

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार अपराह्न एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में केवल चालक सवार था, जो दुर्घटना में घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:23 बजे पुलिस को नरकोटा में सम्राट होटल के समीप स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ), एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायल चालक को वाहन से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए श्रीनगर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में चालक के बाजू में चोटें आई हैं। फिलहाल चालक की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments