Monday, October 26, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडशेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों...

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

विकासनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड विकासनगर के ग्राम शेरपुर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 208 लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा उपस्थित रहे।

शिविर में गैर-संचारी रोगों (NCD) की जांच, टीबी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परामर्श सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में कुल 208 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 126 पुरुष और 82 महिलाएं शामिल थीं।

कैंसर और अन्य बीमारियों की हुई स्क्रीनिंग

गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के तहत 84 लोगों की हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज की जांच की गई। इसके अलावा 72 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 84 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और 30 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 205 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग के साथ स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग भी की गई।

41 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए

शिविर के दौरान 41 दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए। वहीं, आयुष्मान भारत हेल्थ मिशन के अंतर्गत 13 लोगों की आभा आईडी तैयार की गईं और दो आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक रहने और सरकार की ओर से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments