Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडप्रदेश में 115 नए कोरोना संक्रमित मिले

प्रदेश में 115 नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून, । उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 115 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 53 मरीज ठीक हुए हैं। शुक्रवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 515 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1540 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 79, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 07, ऊधमसिंह नगर में 11, अल्मोड़ा, चमोली व टिहरी में एक-एक और उत्तरकाशी में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.60 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.95 प्रतिशत दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments