Wednesday, August 26, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडयमकेश्वर विधानसभा अंतर्गत थलनदी में वृहत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ

यमकेश्वर विधानसभा अंतर्गत थलनदी में वृहत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ

 रक्षा बंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

 रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट विश्वास और भारतीय संस्कृति का पर्व : हेमंत द्विवेदी

यमकेश्वर/ ऋषिकेश। यमकेश्वर विधानसभा के थलनदी मैदान में यमकेश्वर भाजपा संगठन ने वृहत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि रक्षा बंधन कार्यक्रम में पहुंचकर मातृशक्ति को नमन करते हुए बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यमकेश्वर क्षेत्र की बहिनों ने भाजपा नेता बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी तथा अतिथियों को राखी बांधी‌।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा संगठन पदाधिकारीगण, महिला शक्ति, जनप्रतिनिधि तथा यमकेश्वर भाजपा मंडल सहित शक्ति केंद्रों तथा महिला मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे कार्यक्रम से पहले भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का स्थानीय वाद्ययंत्रों से भब्य स्वागत किया।

भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है यह उनका गृहक्षेत्र है आयोजकों को उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किये जाने हेतु आभार जताया कहा कि शुक्रवार 28 अगस्त को आनेवाला रक्षाबंधन का त्यौहार केवल राखी बांधने तक सीमित नही , बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास, प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है तथा हमारी प्राचीन सभ्यता संस्कृति से भी जुड़ा पर्व है।भाजपा द्वारा रक्षाबंधन के पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बहनें केवल परिवार की खुशियों का आधार ही नहीं, बल्कि संस्कारों की वाहक और समाज एवं राष्ट्र की शक्ति हैं। आज के पावन अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को समाज की हर बेटी और महिला के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।कहा कि राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं विकास की केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही हैं कहा कि भाजपा सरकार से लेकर संगठन तक महिलाओं के पास अहम जिम्मेदारियां है।

भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने और उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी पहल मातृत्व एवं माताओं की जरूरतों को मजबूती प्रदान कर रही हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने गरीब परिवारों की माताओं-बहनों को धुएं से राहत देकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है कहा कि “इस रक्षाबंधन पर यह संकल्प है कि वह यमकेश्वर क्षेत्र के विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजागौरव नौटियाल जिला महिला मोर्चा शशिबाला केष्टवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिता गौड,यमकेश्वर मंडल अध्यक्ष अनिल रावत महिला मोर्चाअध्यक्ष विनिता लखेड़ा जी,दुगड्डा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल,जिला महामंत्री यशोदा नेगी जी,मंडल महामंत्री मुकेश बडोला जी,रेखा नेगी,मुकेश रावत मनोज बड़ोला देवरानी जी मनोज बडोला,जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह बिष्ट पूर्व राज्यमंत्री मनोज नेगी नेगी मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष कुकरेती जिला सहसंयोजक धीरेंद्र कुकरेती,श्रीमती शीतल बुड़ाकोटी जी,जिला मंत्री आशा कुकरेती संयोजक नीरज कुकरेती आईटी संयोजक आरती,केष्टवाल यशोदा नेगी जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष यमकेश्वर विकास बड़ोला जी,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जी,सभी शक्ति संयोजक यमकेश्वर मंडल मीडिया प्रभारी राहुल बडोला, मंडल मंत्री कल्याण रावत जी,मंडल मीडिया प्रभारी मनोज खत्र, शक्ति केंद्र संयोजक दीपक अमोल, सुनील कुकरेती, बड़यूण से मीना देवी ,किससार से सतीश नेगी सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि मातृ शक्ति, क्षेत्रीय युवा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments