Wednesday, October 14, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबारिश होने से लगातार बढ़ रहा टिहरी झील का जलस्तर

बारिश होने से लगातार बढ़ रहा टिहरी झील का जलस्तर

टिहरी, । बारिश होने से टिहरी झील का जलस्तर भी लगातार बढ़ने लगा है। टिहरी बांध की झील में प्रत्येक दिन करीब दो मीटर की वृद्धि हो रही है। पिछले छह दिन में जलस्तर आरएल (रीवर लेबल) 744 मीटर से बढ़कर आरएल 754.90 मीटर तक पहुंच गया है। बांध से 173 क्यूमेक्स पानी नदी की ओर से छोड़ा जा रहा है। पानी बढ़ने से विद्युत उत्पादन भी पांच मिलियन से बढ़कर सात मिलियन यूनिट पहुंच गया है। पहाड़ों में बारिश कम होने से 20 जून तक बांध का जलस्तर सबसे निचले स्तर आरएल 740 मीटर के करीब पहुंच गया था, लेकिन मानसून सीजन शुरू होने से हो रही बारिश के कारण जलस्तर में भी धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। 30 जून शाम तक जलस्तर आरएल 743 मीटर था, लेकिन अब बारिश से झील का जलस्तर छह दिन में 11 मीटर बढ़ गया है। बुधवार शाम तक जलस्तर आरएल 754.90 मीटर पहुंच गया है। झील में कुल 653 क्यूमेक्स पानी आ रहा है, जिसमें 416.71 क्यूमेक्स भागीरथी, 85.74 क्यूमेक्स भिलंगना और 150.74 क्यूमेक्स सहायक नदियों से शामिल है। सरकार ने टीएचडीसी को अधिकतम जलभराव के लिए आरएल 830 मीटर की अनुमति दी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments