Tuesday, September 1, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनिर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल का शानदार CBSE 12वीं रिजल्ट, 15 छात्रों...

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल का शानदार CBSE 12वीं रिजल्ट, 15 छात्रों ने हासिल किए 90% से अधिक अंक

ऋषिकेश- उपलब्धियों से भरी अपनी शानदार यात्रा में निर्मल आश्रम दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल ने एक और अध्याय जोड़ लिया है। चिर प्रतीक्षित सी.बी.एस.ई. कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज दिनांक 13 मई 2026 को घोषित हुआ । निर्मलआश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा । सत्र 2025- 26 में कुल 177 विद्यार्थियों में सभी का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा ।

15 छात्र- छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता तथा विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया । 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में 56 विद्यार्थी, 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 70 विद्यार्थी तथा 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 28 विद्यार्थियों ने  विद्यालय का मान बढ़ाया।

 

विद्यालय स्तर पर

अनादि जोशी ने   97.4% ,

कार्तिक भट्ट ने    97.2 %

साक्षी भट्ट ने     95.2%

ओमिशा सिंह ने    94.6%

प्रियांशी शर्मा ने    93.4 %

अंक प्राप्त करके क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया।

विज्ञान वर्ग में कार्तिक भट्ट  97.2%  आयुष नाथ  93.2% तथा ओम सेमवाल  90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

वाणिज्य वर्ग मे अनादि जोशी 97.4 %ओमीषा सिंह 94.6 %सिया जेठूरी 92.6% प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

कला वर्ग में साक्षी भट्ट 95.2% प्रियांशी शर्मा 93.4% एवं तनिष्का आनंद 92.6%अंक प्राप्त करके क्रमशः प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

विषयवार शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राएँ हैं –

ओमिषा, अपेक्षा, अंशिका, अंकिता राणा एवं निहारिका काला–पेंटिंग

साक्षी भट्ट -हिंदी

आकृति घिल्डियाल – योग

विद्यालय के संस्थापक परम श्रद्धेय महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं निष्काम कर्मयोगी  संत श्री जोध सिंह जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन , विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस. एन. सूरी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी के कुशल निर्देशन में मिली इस शानदार सफलता हेतु समस्त निर्मल दीप परिवार बधाई के पात्र हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments