देहरादून, । उत्तराखंड में बारिश का दौर अब थम गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान सामान्य हो गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण ठंड महसूस की जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली रह सकती है। इस बीच सुबह-शाम ठंड बढ़ने की भी आशंका है।शनिवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में तेज धूप खिली रह सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।