Monday, January 19, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार : कैबिनेट मंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार : कैबिनेट मंत्री

देहरादून, । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मखडेती, गल्जवाड़ी और जाखन क्षेत्र के कुल 14 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक प्रदान किए। मंत्री जोशी ने बताया कि आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामियों को प्रत्येक परिवार को घ्3.80 लाख की सहायता राशि के 12 चेक वितरित किए गए, वहीं जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को घ्1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुरोध के उपरांत राज्य सरकार ने आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए सहायता राशि घ्1.25 लाख से बढ़ाकर घ्5 लाख कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय आपदा प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत राहतदायक और सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान लीला, विधायक प्रतिनिधि किरन, पूर्व ग्राम प्रधान समीर पुंडीर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments