Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय...

आठ साल में मोदी सरकार ने नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभायाः जितेन्द्र सिंह

देहरादून, । केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने रविवार को कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आठ सालों में देश हीं नहीं विदेशों में भारत का गौरव बढ़ा है। इन आठ साल में मोदी सरकार ने युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म देकर न्याय का फर्ज निभाया। यही कारण है कि आज नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने मोदी सरकार के आठ साल बेमिशाल पर पर यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सरकार संभालते ही प्राथमिकता के साथ कहा था कि मेरी सरकार गरीब की सरकार है। सरकार का यह भाव केन्द्रीय योजनाओं में सीधे तौर देखा जा रहा है।केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन आठ सालों में विरोधी सरकार को कोसते रहे लेकिन उनके परिवार मोदी सरकार की योजनाओं के फैन बने हुए है। नरेन्द्र मोदी सरकार युग परिवर्तन के साथ नई संस्कृति को जन्म दिया। सरकार ने भेदभाव नहीं बल्कि हर तबकों के उत्थान के लिए विकास का न्याय फर्ज निभाया। सरकार के विकास के साहस का ही परिणाम है कि अब विदेशों में रह रहे लोग अपने को भारत वंशी कहने में गर्व महसूस कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments