Tuesday, May 26, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून,। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 27 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम के पूर्वानुमान के चलते जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा उत्तरकाशी और चमोली जनपद में 1 से 12वीं तक के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments