Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड(मीडियाराइट) के अध्यक्ष अमित सिंह नेगी के नेतृत्व में भव्य पौधा रोपण...

(मीडियाराइट) के अध्यक्ष अमित सिंह नेगी के नेतृत्व में भव्य पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित

Publish by india warta / देहरादून, । हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून के सौडा सरोली क्षेत्र में पत्रकार यूनियन (मीडियाराइट) के अध्यक्ष अमित सिंह नेगी के नेतृत्व में एक भव्य पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों और मैड संस्था के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “पेड़ लगाओ, जीवन पाओ, शुद्ध हवा का सुख उठाओ, पर्यावरण की रक्षा, धरती की सुरक्षा” के संदेश को आत्मसात करते हुए इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के दौरान दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ और पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ने पौधा रोपण की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, “पेड़ हमारे भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं। ये न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और धरती की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें।”इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी संगठनों ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने का वादा किया। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे पर्यावरण के प्रति सामुदायिक जिम्मेदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।यह आयोजन न केवल हरेला पर्व की भावना को जीवंत करता है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपनी धरती को हरा-भरा और स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर यूनियन की ओर से वरिष्ठ पत्रकार संजीव वर्मा ,कुलदीप सिंह , विकास कुमार , सुभाष गौड़, आशीष रमोला , मोनिका डबराल ,अखिल भारतीय विकास परिषद से बीना नेगी ,माहेश्वरी ,परवीन भारद्वाज,अनुपमा भारद्वाज. बुद्धि सिंह पंवार मैड संस्था से प्रिंस कपूर,आशीष वर्मा,राहुल रावत ,गर्वित अरोड़ा, अम्बर नेगी ,अंबिका निषद आदि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments