Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअभियान के सातवें दिन एक और शव बरामद

अभियान के सातवें दिन एक और शव बरामद

रुद्रप्रयाग, । बीते माह 26 जून को बदरीनाथ हाईवे के घोलतीर क्षेत्र में हुई मिनी बस दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की तलाश लगातार जारी है। अभियान के सातवें दिन एक और शव बरामद किया गया है। यह शव श्रीनगर डैम क्षेत्र में कीर्तिनगर के अंतर्गत मिला, जिसकी शिनाख्त परिजनों ने मयूरी सोनी (उम्र 24 वर्ष), निवासी सूरत, गुजरात के रूप में की है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि मिनी बस हादसे के बाद से प्रशासन का रेस्क्यू अभियान निरंतर जारी है। जगह-जगह सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ,एसडीआरएफ आपदा राहत दल 40 वाहनी पीएससी व अन्य एजेंसियां रेस्क्यू व सर्च अभियान में लगातार जुटी हुई हैं। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। खोजबीन और राहत कार्य लगातार जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशन तथा एसडीआरएफ निरीक्षक मंजरी नेगी की अगुवाई में लगातार सर्च अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments