Tuesday, May 26, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत प्रदेशभर में फलदार पौधों के रोपण को लेकर चर्चा की गई

देहरादून, । प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत प्रदेशभर में फलदार पौधों के रोपण को लेकर चर्चा की गई।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए प्रदेश के वृहद स्तर पर विभिन्न हिस्सों में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण को संजीवनी मिलेगी, बल्कि भविष्य में किसानों और आम जनता को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में लक्ष्य तय करते हुए पौधारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। स्कूल, कॉलेज, पंचायतें और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा ताकि यह एक जनांदोलन का रूप ले सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments