Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध...

चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी : रावत

देहरादून, । स्वस्थ एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिये राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किये हैं। तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से सुलभ हो इसके लिये यात्रा मार्गो, मुख्य पड़ावों और चारों धामों की स्थाई एवं अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में 567 चिकित्सकों की तैनाती की गई है, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल है। साथ ही 800 से अधिक पैरामेडिकल स्टॉफ की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा भारत सरकार ने भी विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से 13 विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल भेजा है जो उत्तरकाशी, चमोली और रूद्रप्रयाग जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में अपनी सेवाएं देंगे।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये राज्य सरकार ने ठोस नीति तैयार की है। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तरकाशी, चमोली एवं रूद्रप्रयाग जनपद में चार धाम यात्रा मार्गों पर स्थित 49 स्थायी एवं 20 अस्थाई चिकित्सा इकाईयों पर रोटेशन के आधार पर 567 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिनमें स्थाई चिकित्सा इकाईयों में फिजिशियन, सर्जन, आर्थो सर्जन, निश्चेतक और स्त्री रोग के 31 विशेषज्ञ चिकित्सक, 200 चिकित्साधिकारी तथा 381 पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात है। इसके अतिरिक्त यात्राकाल में 25 अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में 15 दिन के रोस्टर के आधार पर 336 चिकित्सकों एवं 420 पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेगा। डॉ. रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये राज्य स्तर परे 47 और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जायेगी जिसमें 24 फिजिशियन तथा 23 अस्थि रोग विशेषज्ञ शामिल है। इसके अलावा 5 विशेषज्ञ चिकित्सक राजकीय मेडिकल कॉलेज व निजी मेडिकल कॉलेजों से चार धाम यात्रा में लगाये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments