Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल में फेर बदल की चर्चाएं तेज

राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल में फेर बदल की चर्चाएं तेज

देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली में संघ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के कुछ प्रमुख नेताओं से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री शाम संगठन मंत्री बीएल संतोष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी भी उन्होंने मुलाकात कीं। उनके एक बार फिर दिल्ली जाने व नेताओं से मुलाकात करने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल में फेर बदल की चर्चाएं तेज हो गई है।बीते दिनों संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद राज्य कैबिनेट में खाली पड़े पांच मंत्री पदों को जल्द भरे जाने की बात की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर अन्य नेता भी पुष्टि कर चुके हैं तथा यह फेर बदल होली के बाद कभी भी होने की बात कही जा रही थी।चर्चाएं इस बात की भी हो रही है कि कैबिनेट के कुछ अन्य मंत्रियों को भी हटाया जा सकता है जिसके चलते 5 से 7 तक नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किये जा सकते हैं। साथ ही इसं तरह की राजनितति गलियारों में चर्चाएं आम हो रही है कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। धार्मी अन्य किसी के लिए नही खुद को बनाए रखने के लिए दिल्ली दरबार में दस्तक दे रहे है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 30 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रहे है। सूत्रों का कहना है कि इसलिए यह फेर बदल संभवतः होता 7-8 अप्रैल के बाद ही हो सकेगा। पार्टी के सूत्रों के अनुसार इस फेर बदल की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण की जा चुकी है कुछ लोग तो यह भी कयास लगा रहे हैं कि मंत्रिमंडल में यह फेर बदल 28-29 मार्च को भी संभव है। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा और किसकी छुटृी होगी इसका फैसला हो चुका है और अब बस इस पर अमल किया जाना ही बाकी है। तथा इसकी तारीख तय किया जाना ही शेष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments