Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदून स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकडो करोड रुपए का घोटाला हुआ...

दून स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकडो करोड रुपए का घोटाला हुआ : कांग्रेस

देहरादून, । भाजपा सरकार की कर्ज लो घी पियो की नीति पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवान ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में 7 वर्षों से शासित है। इन 7 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबोने का काम किया है आज सरकार फिर खुले बाजार से 1000 करोड़ लेने की बात कर रही है। सरकार लगभग लगभग 60 हजार करोड़ का कर्ज़ पहले ही ले चुकी है। सरकार ने 7 वर्षों में इनकम आफ सोर्सेस इरेज़ नहीं की इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजजा सरकार अपने शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी की कर्ज लेकर घी पीने की नीति पर काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में लगातार सरकार को चेताती रही कि आप विलेज टूरिज्म की तरफ बड़े। पहाड़ में माइक्रो इंडस्ट्रीज लगाएं जो हमारी जड़ी बूटियों का दोहन  करे। फ्लोरीकल्चर की तरफ बड़े वह पारंपरिक खेती को बढ़ावा दे। बाकी पहाड़ का किसान  सरशब्द हो सके। सरकार का इन बातों पर कोई ध्यान नहीं है अगर ध्यान है तो सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार है दून स्मार्ट सिटी के नाम पर सैकडो करोड रुपए का घोटाला हुआ है सरकार को आम जनमानस से कोई लेना-देना नहीं है। निश्चित रूप से आगामी नगर निकाय चुनाव में वोट के रूप में जनता भाजपा  को जवाब देगी और कांग्रेस पार्टी को प्रदेश भर में  विजयश्री की तरफ ले जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments