Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडस्थापना दिवस के अवसर पर जवानों को भी 50-50 हजार की सहायता...

स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों को भी 50-50 हजार की सहायता राशि की चेक दिए

देहरादनू, । स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न घटनाओं में जान कुर्बान करने वाले जवानों के मृतकाश्रितों को डेढ़ लाख और एक लाख की सहायता राशि की चेक प्रदान किए। इनके अलावा विभिन्न घटनाओं में घायल होने वाले जवानों को भी 50-50 हजार की सहायता राशि की चेक दिए गए। सहायता पाने वालों में पूजा थापा, दर्शनी देवी, मीना देवी, विक्रा देवी, सुमन देवी रजनी देवी, ललित सिंह, पार्वती देवी, राजेंद्र प्रसाद, हरीश चंद, गौतम, सुरेश मनवाल, गगनदीप सिंह और रेनू शामिल रहे। हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई सांप्रदायिक हिंसा में जबरदस्त बलवे में घायल हुए गगनदीप सिंह ने ईटीवी भारत से बातचीत की। उन्होंने बताया पीआरडी जवान हमेशा पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहते हैं। उन्होंने बताया हल्द्वानी में हिंसा भड़कने पर उनको भी वहां पर डिप्लॉय किया गया था। वे भारी पथराव और हिंसा का शिकार हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments