Saturday, March 15, 2025
HomeUncategorizedऊर्जा की मांग बढ़ना स्वाभाविक है : महेंद्र भट्ट

ऊर्जा की मांग बढ़ना स्वाभाविक है : महेंद्र भट्ट

देहरादून, । राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तेल क्षेत्र संशोधन अधिनियम पर बोलते हुए, इसे पेट्रोलियम उत्पादों में आत्मनिर्भरता और निवेश को बढ़ावा देने के लिए जरूरी बताया है। चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कांग्रेस टीएमसी सरकारों को आइना दिखाते हुए, इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को अपनी सरकारों में नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। पेट्रोलियम मंत्रालय में बतौर परामर्श समिति सदस्य उन्होंने आज राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा सदन के पटल पर प्रस्तुत तेलक्षेत्र (विनियमन तथा विकास) संशोधन अधिनियम-2024 पर चर्चा में भाग लिया। इस दौरान विधेयक की सराहना करते हुए देश में तेल एवं गैस उत्पादन क्षेत्र की बेहतरी के लिए जरूरी बताया।
उन्होंने कानून में संशोधन की आवश्यकता को संज्ञान में लाते हुए कहा, जिस गति से भारत का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व हो रहा है, जिस प्रकार से भारत के अंदर आर्थिक समृद्धि बढ़ रही है उद्योग स्थापित हो रहे हैं उसमें निश्चित रूप से कह सकते हैं कि ऊर्जा की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। हालांकि भारत में स्वतंत्रता के बाद कच्चे तेल के उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, बावजूद इसके कि यह सीमित राज्यों तक संभव हुआ है। तेल उत्पादन आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हमारी आवश्यकता 230 एमएमटी की है, आयात दर लगातार बढ़ते हुए वर्तमान में 85 फीसदी पहुंच गई है। आज भारत में प्रतिदिन एक लाख 16 हजार 370 बैरल तेल का उत्पादन हो रहा है जो विश्व में 20 वे स्थान पर है।
इस विधेयक के पारित होने के बाद विशेष रूप से प्राकृतिक गैस उत्पादन में वृद्धि होना निश्चित है। हमे विश्वास है कि इससे परिवहन प्राकृतिक गैस में देश आत्मनिर्भर बन जाएगा। उन्होंने कहा, मोदी जी का हमेशा रहता है, जिस भी क्षेत्र में हम पीछे हैं उसके विकास को बढ़ाया जाए। यही वजह है कि पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर विदेशों पर निर्भरता कम करके के लिए कानून में संशोधन की आवश्यकता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments