Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_img
HomeUncategorizedपीएम मोदी ने महाराष्ट्र से पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त...

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र से पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की जारी

देहरादून, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र से पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने 9.40 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि उनके खातों में डीजीटली हस्तांतरित की गई। जिसके माध्यम से उत्तराखण्ड के 7.98 लाख पात्र लाभार्थियों किसानों को 169 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की गई। शनिवार को कैंप कार्यालय में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसान सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत 18वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। जिसमे प्रदेश के 7,98,038 लाभार्थी किसान परिवारों को 18वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से धनराशि 169.04 करोड़ रुपये हस्तांतरित की गई। पीएम किसान सम्मन निधि योजना के तहत 18वीं किस्त उत्तराखंड के 7 लाख से अधिक किसानों को डीजीटली हस्तांतरित की गई। अब तक योजना की 17 किश्तों में प्रदेश के किसानों को 2757.20 करोड़ रुपये धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। देहरादून हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसानों ने भी प्रतिभाग किया और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते हैं। उन्होने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी का पहला निर्णय किसान के हितों के लिए किया और पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा यह इस बात का प्रतीक है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की कितनी चिंता करते है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और उनके पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में कई जनकल्याणकारी योजनाएं और अभिनव पहल कर किसान भाइयों की आजीविका बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना के माध्यम से किसानों की आय दुगनी और नई तकनीकी से छोटे छोटे किसानों को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी निवेश संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिये एक आर्थिक आधार प्रदान करना है। ताकि वे फसल उत्पादन में नवीन तकनीक और गुणवत्तापूर्ण बीजों का प्रयोग कर उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकें। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों को साहूकारों तथा अनौपचारिक ऋणदाता के चंगुल से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश में 11 करोड़ से अधिक किसानों ने पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त किया है, जो इसकी व्यापक पहुँच और प्रभाव को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments