Friday, May 1, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील

देहरादून, । कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी द्वारा आज मेयर चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत राजपुर विधानसभा क्षेत्र के चुक्खूवाला, हाथी बडकला, सालावाला आदि क्षेत्रों में सघन दौरा कर आम जनता से सम्पर्क कर आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की।नवीन जोशी ने कांग्रेस पार्टी के विजन को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए निर्माण कार्यों की जांच कर दाषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अभी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून नगर निगम के कई इलाकों में आम जनता से सम्पर्क किया है तथा सभी जगह जनता भाजपा के शासन से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आज महानगर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर बुनियादी सुविधायें चुस्त दुरूस्त हों। स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरा देहरादून खुदा पडा है, टूटी हुई सडकों पर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं परन्तु सरकार कान में तेल डलकर सोई हुई है। कुल मिलाकर महानगर की जनता भाजपा सरकार की अव्यवस्था के चलते भारी दिक्कतों का सामना कर रही है। नवीन जोशी ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर पार्षद अर्जुन सोनकर, पवन खरोला, प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिदवान, आशीष नौटियाल, अनिल नेगी, आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments