Friday, November 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास के पौधे का वृक्षारोपण किया

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास के पौधे का वृक्षारोपण किया

देहरादून, । लोकपर्व हरेला पर मुख्य सचिव राधा रतूडी ने अमलतास के पौधा रोपित किया। मंगलवार को यहां उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथपुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास के पौधे का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है। मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर इस वर्ष हरेला की थीम एक पेड़ मां के नाम’ के अनुसार वृक्षारोपण करने पर फोटो अपलोड करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments