Wednesday, August 5, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा,अभियुक्त के कब्जे से 03 लाख...

चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा,अभियुक्त के कब्जे से 03 लाख 50 हजार रुपये की नगदी व एक हरे रंग का बैग किया बरामद

देहरादून, । डिवाइन होण्डा शोरुम में हुई लाखांे रुपये की चोरी का दून पुलिस ने खुलासा किया है। घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 03 लाख 50 हजार रुपये की नगदी व एक हरे रंग का बैग बरामद किया है। अभियुक्त शातिर किस्म का है अपराधी है, वह पूर्व मंे भी चोरी व मादक पदार्थों की तस्करी जेल जा चुका है। वादी गौरव खन्ना पुत्र स्व. सुनीत कुमार खन्ना निवासी डिवाइन होण्डा शोरुम मोहब्बेवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिनांक 24 व 25 जून की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेसर्स डिवाइन होण्डा शोरुम में घुसकर कैस काउन्टर के ड्रॉर मे रखी नगदी चोरी कर ली,  जिस पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 407ध्2024 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments