Friday, November 13, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड19वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 7 से 9 जून तक

19वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 7 से 9 जून तक

नैनीताल, । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन गोल्फ कोर्स में आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि 19वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 7 से 9 जून तक आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 121 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट का रोचक पहलू है कि इस वर्ष  06 वर्ष के बच्चे से लेकर 75 वर्ष तक के सुपर वेटरन प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं। प्रतियोगिता में सुपर वेटरन कैटेगरी 75 वर्ष से अधिक आयु के 07, वेटरन (65 से 75) आयु वर्ग के 18, (सामान्य) आयु वर्ग के 61, महिला वर्ग के 11 खिलाड़ी, जूनियर गोल्फर्स 15 से 17 आयु वर्ग के 08, जिसमें 05 बालक और 03 बालिका खिलाड़ी, जूनियर गोल्फर्स 12 से 15 आयु वर्ग के 08, जिसमें 07 बालक और 01 बालिका खिलाड़ी और 12 वर्ष से कम आयु के 8, जिसमें 05 बालक और 03 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। जो इस गोल्फ के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments