Friday, June 12, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडधनराशि से प्रदेश में विकास को और तेज गति मिलेगी मुख्यमंत्री

धनराशि से प्रदेश में विकास को और तेज गति मिलेगी मुख्यमंत्री

देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के क्रम में भारत सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अवस्थापना विकास हेतु 33 परियोजनाओं के लिए 559 करोड़ की धनराशि जारी करा दी है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इस बाबत पत्र उत्तराखण्ड शासन को भेज दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि से प्रदेश में विकास को और तेज गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments