Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडधामी ने प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का शुभारंभ किया

धामी ने प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का शुभारंभ किया

देहरादूनं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के सेलाकुई में स्थापित में डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के नवीन प्लांट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिक्सन कंपनी हमेशा से ही भारत में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में अग्रणी रही है। मुख्यमंत्री ने प्लांट का निरीक्षण कर विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड में भी डिक्सन रोजगार के नये-नये अवसर सृजित करने में सफल होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि डिक्सन टेक्नोलॉजी की इस फैक्ट्री के माध्यम से जिन भी युवाओं को रोजगार मिलेगा, उनमें बहुत से युवा भविष्य में अन्य युवाओं को रोजगार देने में समर्थ होंगे। क्योंकि आज का युवा स्वयं नौकरी पाने के साथ-साथ स्वरोजगार के माध्यम से नौकरी देने वाला बन रहा है। यही नहीं बहुत से युवा भविष्य में स्वयं की कोई फैक्ट्री लगाने में भी सफल होंगे। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। जिसका एक उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद बहुत सी कंपनियों ने उत्तराखंड में अपने उद्योग लगाकर हमारे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया है। इससे भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। हमारी सरकार युवा सपनों को साकार करने के साथ ही युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हमने प्रदेश में सबसे कठोर ’’नकल विरोधी कानून’’ बनाकर भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। वर्तमान में 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है और जल्द ही कई हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments