Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडचुनावी बांड योजना को भाजपा सरकार के महा भ्रष्टाचार का नमूना :...

चुनावी बांड योजना को भाजपा सरकार के महा भ्रष्टाचार का नमूना : माहरा

देहरादून, । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने चुनावी बांड योजना को भाजपा सरकार के महा भ्रष्टाचार का नमूना मात्र बताते हुए कहा कि भाजपा की तत्कालीन केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2017 में जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से निंदा करने वाली पहली पार्टी थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भाजपा की इस कुटिल चाल के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर लगातार अपनी लड़ाई लडती रही है। करन माहरा ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार किसी भी योजना में पारदर्शिता के बिना स्वस्थ एवं स्वतंत्र लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की इस महाभ्रष्टाचार एवं “काला धन रूपांतरण“ योजना को “असंवैधानिक“ मानते हुए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments