Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा पदाधिकारियों ने 11,729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम में जनसहभागिता...

भाजपा पदाधिकारियों ने 11,729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम में जनसहभागिता की

देहरादून, । गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने राज्य के सभी 11,729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम में जनसहभागिता की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, अभियान के सफल संचालन के साथ पार्टी, लोकसभा चुनावों में 75 प्लस के लक्ष्य की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है।इसी अभियान के तहत श्री भट्ट जोशीमठ विधानसभा के पांडुकेश्वर क्षेत्र के बूथ नंबर 56 में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र एवं सरकार की योजनाओं से हुए लाभ पर चर्चा की । उन्होंने कहा, आप सबको इन योजनाओं का लाभ इसलिए नही मिला है कि आप कृपा पात्र हैं बल्कि यह आपका अधिकार हैं । पार्टी का मकसद है, आपके सहयोग से अधिक से अधिक लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना । उन्होंने सभी लोगों से योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतों और उनके समाधान को लेकर विमर्श किया। इस दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन्हे हक दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments