Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_img
HomeUncategorizedभाजपा ने महेंद्र भट्ट को घोषित किया राज्यसभा सीट का प्रत्याशी

भाजपा ने महेंद्र भट्ट को घोषित किया राज्यसभा सीट का प्रत्याशी

देहरादून, । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड से भाजपा के राज्य सभा उम्मीदवार घोषित किये गए है। भाकपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से 7 राज्यों के 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है।चैहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी ने समय समय पर उन्हे कई जिम्मेदारी दी जिस पर वह खरे उतरे हैं। भट्ट ने राज्य मे संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओ को जोड़ने का अहम कार्य किया है जिसके सुखद परिणाम सामने है। उनके मिलनसार स्वभाव और हर कार्यकर्ता की बात को सुनने के साथ समर्पण तथा बेदाग छवि से वह आज हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरक बने हुए है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का यह बेहतर निर्णय है और इससे साफ है कि हमेशा ही कार्यकर्ता आधारित भाजपा मे समर्पित कार्यकर्ता को सदैव तवज्जो दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments