Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा में शिवपाल यादव के आने पर बोले केशव प्रसाद मौर्य- हम...

भाजपा में शिवपाल यादव के आने पर बोले केशव प्रसाद मौर्य- हम चाहते हैं सपा खत्म हो जाए

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच छिड़ी सियासी जंग पर तंज कसते हुए डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की समस्‍या से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। हम तो चाहते हैं कि सपा समाप्‍त हो जाए।शिवपाल की मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात और भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं पर केशव मौर्य ने कहा कि किसी नेता के किसी से मिलने को बीजेपी में शामिल होने से जोड़ना ठीक नहीं है। मुलाकातें होती रहती हैं। इसे पार्टी में शामिल होने से जोड़ना ठीक नहीं है। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि भाजपा मजबूत है। आगे और भी मजबूत होगी। हम तो सबसे सम्‍पर्क करते हैं। अखिलेश यादव भी आएं हम तो उनसे भी सम्‍पर्क करने को तैयार हैं। केशव मौर्य ने पहले भी शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने की सम्‍भावनाओं को खारिज कर दिया था। तब उन्‍होंने कहा था कि बीजेपी में फिलहाल कोई वेकेंसी नहीं है। अब उन्‍होंने कहा कि किसी भी दल का कोई भी नेता मुख्‍यमंत्री जी या हम लोगों से मिल सकता है। दूसरे दल के व्‍यक्ति से मिलने का मतलब यह नहीं होता कि पार्टी में शामिल हो रहे हैं। फिलहाल इसका सवाल ही नहीं उठता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments