Thursday, October 15, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से की भेंट

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से की भेंट

देहरादून, । नेता प्रतिपक्ष का पदभार संभालने के बाद यशपाल आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनने पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।
शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष से आगामी सत्रों के दौरान शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से सदन संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की। यशपाल आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि सदन के सफल संचालन एवं रचनात्मक कार्य के लिए वह सदा सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments