Saturday, August 29, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडडीजी शिक्षा ने किया अटल उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कालेज उत्तरकाशी का निरीक्षण

डीजी शिक्षा ने किया अटल उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कालेज उत्तरकाशी का निरीक्षण

देहरादून, । विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा बुधवार को उत्तरकाशी के अटल उत्कृष्ठ राजकीय इण्टर कालेज उत्तरकाशी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम महानिदेशक, विघालयी शिक्षा द्वारा प्रधानाचार्य कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा शिक्षकों एवं स्टॉफ के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया गया। इस दौरान सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित पाये गये। इसके पश्चात महानिदेशक द्वारा विघालय की वर्चुअल कक्षा का निरीक्षण किया गया। वर्चुअल कक्षा में बच्चे ऑनलाईन पढ़ाई कर रहे थे तथा वर्चुअल कक्षा नियमित रूप से सुचारू एवं संचालित पायी गयी। महानिदेशक द्वारा वर्चुअल कक्षा में बच्चों की पढ़ाई पर संतोष व्यक्त करते हुये तारीफ की गयी। इसके पश्चात स्मार्ट कक्षा का निरीक्षण किया गया, जिसमें कक्षा 12 के बच्चे अंग्रेजी भाषा की किसी डाक्यूमेन्टरी को देख रहे थे तथा स्मार्ट कक्षा का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा था। सहायक अध्यापिका के द्वारा कक्षा 10 के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाई जा रही थी। महानिदेशक द्वारा बच्चों की कॉपियां चैक की गयी तथा अच्छी राइटिंग पर बच्चों को शाबासी दी गयी, साथ ही समस्त बच्चों को अच्छी राइटिंग हेतु प्रोत्साहित किया गया।
महानिदेशक, विघालयी शिक्षा द्वारा अध्यापकों को निर्देश दिये गये कि छात्रकृछात्राओं से विगत वर्षों के प्रश्नकृपत्रों को सॉल्व करवाया जाये तथा साथ ही अच्छी राईटिंग लिखने का अभ्यास करवाया जाये। महानिदेशक, विघालयी शिक्षा द्वारा प्रत्येक कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्यों को देखा गया तथा छात्रकृछात्राओं से किताबी ज्ञान के अलावा सामान्य ज्ञान के कई प्रश्नों के जवाब पूछे गये। छात्रकृछात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिये और बेहतर प्रयास किये जाने के निर्देश दिए गए। विघालय में निरीक्षण के दौरान प्रबन्धन कार्य उत्तम पाया गया तथा अध्यापक का कार्य सुचारू रूप से संचालित था। महानिदेशक द्वारा विघालय की प्रभारी प्रधानाचार्य रेणू शाह सहित समस्त स्टॉफ को कर्तव्यनिष्ठता के साथ कार्य करने पर उनकी तारीफ एवं शुभकामनायें दी गयीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments