Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडशिविर में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र करें निस्तारण: अपर सचिव

शिविर में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र करें निस्तारण: अपर सचिव

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत न्याय पंचायत बालमणा में लगा शिविर

पौड़ी-  मुख्यमंत्री के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड कोट की न्याय पंचायत बालमणा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवन जामलाखाल में आयोजित शिविर में 51 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में 529 स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शिविर में 165 पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

शिविर की अध्यक्षता अपर सचिव वित्त खजान चंद्र पांडे ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल ग्रामीणों के लिए एक सशक्त माध्यम साबित हो रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान अपर सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, वन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान समेत कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन व समस्याओं का समाधान किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कोट गणेश कोली, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं, अधिशासी अभियंता सिंचाई सचिन शर्मा, खंड विकास अधिकारी कोट शिव सिंह भंडारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिल कुमार त्रिपुरी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular

Recent Comments